बंद करे

    निपुण लक्ष्य

    इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का प्रत्येक बच्चा वर्ष 2026-27 तक कक्षा 3 के अंत तक आवश्यक बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान कौशल हासिल कर ले। केंद्र प्रायोजित योजना ‘समग्र शिक्षा’ के तत्वावधान में शुरू किए गए इस मिशन का उद्देश्य स्कूली शिक्षा के शुरुआती वर्षों में बच्चों की पहुँच सुनिश्चित करना और उन्हें स्कूल में बनाए रखना; शिक्षकों की क्षमता का निर्माण; छात्रों और शिक्षकों के लिए उच्च गुणवत्ता एवं विविध संसाधनों/शिक्षण सामग्रियों का विकास; तथा सीखने के प्रतिफलों को प्राप्त करने में प्रत्येक बच्चे की प्रगति पर नज़र रखना है।

    निपुण (National Initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy – समझ के साथ पढ़ने और संख्याज्ञान में दक्षता के लिए राष्ट्रीय पहल), शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य कक्षा 3 तक के छात्रों में बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ करना है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने सीखने की प्रक्रिया को आनंदमय और सर्व-समावेशी बनाने के लिए शिक्षकों को आवश्यक शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM), मूल्यांकन कार्यपत्रक (असेसमेंट वर्कशीट) आदि से लैस करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं, जिससे 3 से 9 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों में बुनियादी दक्षता को मजबूती मिल सके।